बदलापुर: सिंगरामऊ रोड पर बेसमेंट में संचालित उर्मिला पॉलीक्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरामऊ रोड पर बेसमेंट में संचालित उर्मिला पाली क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सील कर दिया. सीएमओ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करके अवैध रूप से संचालित एवं बेसमेंट में संचालित अस्पतालों पर ताला लगाने का काम कर रहा है. वही इस कार्रवाही से अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया.