बदलापुर: मजीठी गांव के मेले में जलेबी खाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
महराजगंज थाना क्षेत्र के मजीठी गांव में आयोजित मेले में जलेबी खाने के लिए का दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. नंदलाल सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के मेले में रामसागर अपने जूठे हाथों से जलेबी निकाल लिया पूछने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया.