शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 14, 2026 शुक्रवार को बाबरी थाना पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को बाबरी निवासी ज्ञानेश्वर द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले की वारदात के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में वांछित बाबरी निवासी गौरव उर्फ गौरी और मोनू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार बरामद किया गया है।