भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर तथा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” विषय पर जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी मंत्री संपत्तिया उइके शामिल हुई।