सिहोरा: सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गंजताल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
थाना सिहोरा क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के कोटवार मनोज कुमार उर्फ पंजू दाहिया ने 19 अप्रैल की सुबह सूचना दी की ग्राम कोटवार के रूप में उन्हें जानकारी मिली की विजय कुमार कोरी के पुत्र कृष्ण नारायण कोरी उम्र 20 वर्ष में घर के अंदर सीलिंग फैन पर फांसी लगा ली है।