नवादा: नवादा के बुधौल गांव में नूतन उदया फाउंडेशन का जागरूकता अभियान, महिलाओं को स्वास्थ्य और सेनेटरी पैड का वितरण
Nawada, Nawada | Jul 12, 2026 नवादा जिले के बुधौल गांव में नूतन उदया फाउंडेशन की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान सुरक्षित उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।