भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी सहित श्रद्धालुओं ने कथा समापन के बाद मेडिसिटी ग्राउंड में किया श्रमदान
भीलवाड़ा। 8 से 14 अप्रेल तक प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने के लिए देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु सहित कई प्रमुख संत महात्माओं का भी आगमन हुआ, कथा का समापन होने के बाद आज गुरुवार सुबह को श्रमदान करने सैकड़ो श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता पहुंचे।