कोल: रोहिना सिंहपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, CO ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | May 25, 2025 रोहिना सिंहपुर में दो पक्षों की मारपीट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। प्रसाद वितरण के दौरान दो पक्षों में टकराव हुआ और फिर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर अकराबाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।