कोल: अलहदादपुर के निकट 4 लोगों के मारपीट मामले में पुलिस हुई सख्त, आरोपियों का पोस्टर किया जारी
Koil, Aligarh | May 25, 2025 अलहदादपुर में चार लोगों की मारपीट के मामले में पुलिस अब सख्त तेवर दिखा रही है। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपितों का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में पुलिस ने आमजन से पोस्टर में दिख रहे लोगों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। इस दौरान पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखने की बात कही है।