कोल: बाजौता में छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप पीटकर किया गया
Koil, Aligarh | May 25, 2025 बाजौता में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर की छत पर पड़ा मिला है। 22 वर्षीय जसवीर उर्फ़ कालू किसान था और खेती बाड़ी करता था। शनिवार रात्रि वह गांव में एक जन्मदिन पार्टी में गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। जसवीर अपने घर पर जाकर छत पर लेट गया था। इस दौरान विपक्षी आये और उसके साथ मारपीट की और हत्या कर दी।