कोल: अलहदादपुर में हुए मारपीट मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाहर पार्क में की बैठक, पुलिस पर गलत कार्रवाई का लगा आरोप
Koil, Aligarh | May 25, 2025 अलहदादपुर मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई को भाजपाइयों ने गलत बताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजयुमो अध्यक्ष के नेतृत्व में जवाहर पार्क में एक बैठक की गई है। इस बैठक में भाजपाइयों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया और मामले में जाँच के बाद कार्रवाई की मांग की है।