कहरा: सदर थाना क्षेत्र के पूरव बाजार में जन स्वराज पार्टी की बैठक में पूर्व विधायक किशोर कुमार ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा
Kahara, Saharsa | Mar 27, 2025 पटना मे आयोजित जन स्वराज पार्टी के बिहार बदलाव रैली की तैयारी को लेकर सदर थाना क्षेत्र के पूरव बाजार स्थित पार्टी कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक मे जन स्वराज पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सह पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि सूबे के मुखिया का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने अपने पद के गरिमा को समाप्त कर दिया है और वह बीमार हो चुके है।