नासरीगंज: नासरीगंज प्रखण्ड में नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने मांगी खुशहाली, गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाईयां
नासरीगंज प्रखण्ड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को ईद पर्व मनाया गया। चाहे शहर हो या गांव-कस्बे, हर जगह पर अकीदतमंदों ने अपनी-अपनी संबंधित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर शांति और अमन-चैन की दुआएं मांगी। फिर मुस्लिम धर्मावलंबियों सहित नन्हे-मुन्हे बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवा वर्ग के लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।