नासरीगंज: कच्छवा थाना के सरैया से 72 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
कच्छवा थाना क्षेत्र के सरैया से स्थानीय पुलिस ने 72 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज गुजरू गांव का निवासी प्रकाश कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब की बिक्री करते हुए सरैया से एक धंधेबाज को 72 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।