नासरीगंज: कच्छवा थाना के इब्राम्हीपुर में आगलगी की घटना को ले भुक्तभोगी को सीओ ने चार लाख का चेक दिया
कच्छवा थाना के इब्राहिमपुर पुल के समीप एक ही परिवार के सात सदस्यों की ट्रान्सफार्मर की चिंगारी से लगी आग के बाद सभी सातों शव को सोन नदी तट पर बुधवार सुबह अंत्येष्टि की गई। इस अवसर पर बुधवार को घटनास्थल पर काराकाट सीओ डा.रितेश कुमार ने छह वर्षीय क्रांति कुमारी की माता राजू देवी को आपदा प्रबंधन की ओर से चार लाख का चेक प्रदान किया।