नासरीगंज: कच्छवा थाना के इब्राम्हीपुर में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, आधा दर्जन लोगों की मौत, एक बच्ची झुलसी
कच्छवा थाना के इब्राहिमपुर में ट्रांसफार्मर के चिंगारी से लगी आग से दो झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से महिला,बच्ची समेत आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक आठ बर्षिय बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सासाराम में भेज दिया गया। प्रशासन ने सभी मृतक के शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।