नासरीगंज: मरोझिया में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जनसपंर्क के दौरान इफ्तार पार्टी में हुए शामिल
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का०राजा राम सिंह जनसंपर्क करते हुए नासरीगंज प्रखण्ड के मौना, तराव, धोबड़िहा आदि गांव होते हुए मरोझिया गांव पहुंचे। वहां वो जुमन इस्लामिया कमिटी के सदर मनौवर हुसैन द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। का०राजा राम सिंह रमजान ने कहा कि मुबारक महीना आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पैगाम देता है।