भूपालसागर: हिंदुस्तान जिंक दरीबा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी, भूपालसागर में FIR
हरीश चंद्र पालीवाल ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि भूपालसागर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक दरीबा में ठेकेदार होने का झूठा दावा कर 3 युवकों से 2 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी राजू उर्फ देवीलाल ने अस्थाई नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर 1.50 लाख नकद और 50 हजार ऑनलाइन लिए। न नौकरी मिली और न पैसे लौटाए गए। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने क