गुना नगर: शासन के निर्देश पर शासकीय स्कूलों में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व, एकीकृत शासकीय बालक विद्यालय मानस भवन में हुआ कार्यक्रम
गुना में शासकीय विद्यालयो में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। शहर के एकीकृत शासकीय बालक विद्यालय मानस भवन में मां सरस्वती का पूजन कर गुरु पूजन कार्यक्रम किया गया। छात्रों ने शिक्षकों का पूजन कर आशीर्वाद दिया। एवं भारत की गुरु शिष्य परंपरा, गुरु दीक्षा, गुरु आश्रम आदि विषयों पर छात्रों को जानकारियां दी गई।