गुना नगर: गुना में एक युवक से एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर की गई 4 लाख 32 हजार रुपए की ठगी, कोतवाली थाना में मामला दर्ज
गुना में फरियादी धर्मेंद्र रघुवंशी निवासी उकावद से एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर रामेश्वर बिजोले नाम के शख्स ने 4 लाख 32 हजार रुपए ठग लिए। उसे एयरपोर्ट पर नौकरी का फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी दे दिया। युवक जब लेटर लेकर भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा, तब उसे पता चला कि लेटर फर्जी है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर मामला जांच में लिया है।