गुना नगर: हनुमंता धाम मंदिर पर श्रावण मास में एक माह का सार्वजनिक अखंड रामायण पाठ हुआ शुरू, 21 जुलाई से 18 अगस्त को होगा समापन
गुना शहर में हनुमंता धाम मंदिर पर 21 जुलाई से श्रावण मास में 26वें वर्ष में एक माह का सार्वजनिक अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया है। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ने बताया, प्रतिदिन के यजमानो के साथ पाठ किया जाएगा। दिन रात में रामायण पाठ ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। समिति द्वारा नाम भी तय किए गए है। 18 अगस्त को हवन शांति, भंडारा के साथ समापन होगा।