गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, आरोपी प्रवेश ओझा निवासी पुरानी छावनी चेक बाउंस के दो अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार था। मुखबिर की सूचना आरोपी को पकड़ा है। जिला न्यायालय से आरोपी की गिरफ्तारी पर दो स्थाई वारंट जारी थे।