राजपुर: पर्वतचक में चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए 2 आरोपी, पुलिस मे किया गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Jun 24, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र के पर्वतचक गांव में चोरी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिताबपुर गांव निवासी सुरेन्द्र मुसहर और विनोद मुसहर के रूप में हुई है।