महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव के पास चलते लोडर में आग लग गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी की लोडर मालिक रितेश खाली लोडर को लेकर एजेंसी में बनवाने जा रहा था। इसी दौरान आग लग गई।फायर स्टेशन जाजमऊ से फायर यूनिट मंगा कर आग को बुझा दिया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।