सुल्तानगंज: एक साथ पांच मासूमों की अर्थियां उठीं तो कांप उठा विष्णुटोला, चीख उठा गांव—‘कहां चली गेलो बेटा… तोरा बिना आबा कैसा रहभै ह
सुल्तानगंज। जिस गांव में कुछ घंटे पहले पर्व की तैयारियों और बच्चों की हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब हर तरफ मातम, चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। करमा-धरमा के लिए निकले छह मासूमों में से पांच बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 स्थित विष्णुटोला पहुंचे, पूरा गांव गम के सैलाब में डूब गया। शवों के गांव पहुंचते ही सैकड़ों क