सलेमपुर: भाजपाइयों ने गांव चलो अभियान के तहत सलेमपुर के परसिया भगवती गांव पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत परसिया भगवती समेत बूथ संख्या 38 और 39 पर पहुंचकर ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडल प्रभारी दुर्गेश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री गांव की विकास के बारे में सोचते हैं जिसको ध्यान में रखते हुए हम लोग यह अभियान चला रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य है कि सभी पात्र हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।