सलेमपुर: पति पर हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने केस किया दर्ज, चुरिया गांव के खेत में मिला था महिला का शव
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप गेहूं के खेत में महिला का शव मिलने के मामले में पिता की तहरीर पर पति राजू यादव उर्फ लाल के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। मृतक की पहचान रिंकू यादव के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा है।