सलेमपुर: पिंडी में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय से कंप्यूटर व जरूरी दस्तावेज किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय से कंप्यूटर, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना लार थाना पुलिस को दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।