सलेमपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुसैला चौराहा पर किया चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मुसैला चौराहा पर शनिवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता रंजन भारतीय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन की जीत होगी, हमें एक-एक मतदाता तक पहुंच कर अपनी बात रखनी होगी।