कसडोल: आदर्श ग्राम कोट क में गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भगवान गणेश और विश्वकर्म का किया विसर्जन
गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" और "जय भगवान विश्वकर्मा" के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नम आंखों से दी विदाई श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नम आंखों और भारी मन से भगवान को अगले वर्ष फिर आने का आमंत्रण देते हुए विसर्जन स्थल की ओर शोभायात्रा निकाली गई।