देवरी: गौरझामर में दत्तात्रेय मंदिर से अवैध कब्ज़ा हटाने की मांग को लेकर धरना 14वें दिन भी जारी, जन प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन
Deori, Sagar | Feb 28, 2025 गौरझामर बस स्टैंड के पास दत्तात्रेय मंदिर से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर ओबीसी क्रांति सेना का धरना लगातार 14 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। ओबीसी क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को देवरी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने भी अपना समर्थन दिया है।