देवरी: देवरी विधायक के जन्मदिन पर 101 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया, एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली
Deori, Sagar | Feb 27, 2025 देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया ने अपना जन्मदिवस गुरुवार को गौरझामर के शुभ मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मान दिवस के रूप मे मनाया। देवरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया को पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं सहित 101 लोगों ने रक्तदान किया। एक दर्जन से अधिक लोगों ने BJP की सदस्यता ली।