देवरी: गौरझामर में दत्तात्रेय मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर 12वें दिन भी धरना जारी
Deori, Sagar | Feb 26, 2025 गौरझामर मुख्य बस स्टैंड के पास बने दत्तात्रेय मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए ओबीसी क्रांति सेना द्वारा धरना दिया जा रहा है। यह धरना लगातार 12वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। यह धरना पूर्व विधायक रतन सिंह लोधी के नेतृत्व में जारी है। ओबीसी क्रांति सेना ने कहा -जब तक मंदिर की जमीन से अवैध कब्जाधारियों को अलग नही किया जाता धरना जारी रहेगा।