देवरी: ग्राम समनापुर में चक्का जाम के बाद रखा गया ट्रांसफार्मर, 1 महीने बाद लोगों के घरों में आया नलों से पानी
Deori, Sagar | Feb 23, 2025 ग्राम समनापुर में बीते एक माह से लोग पीने के पानी के लिए काफी परेशान थे क्योंकि गांव में लगा ट्रांसफार्मर 1 माह से खराब पड़ा हुआ था जिससे बिजली न होने से नल जल योजना सहित लोगों के घरों में लगे बोर से पानी नहीं आ पा रहा था। ग्रामीणों ने शनिवार को चक्का जाम किया था जिसके बाद विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर रखवाया गया। रविवार को नलों से पानी पहुंच पाया।