अशोक नगर: तेज गर्म हवाओं से दोपहर में शहर की सड़कों पर कम हुई वाहनों की आवाजाही, पारा 42 डिग्री के पार
अशोकनगर जिले में तेज गर्म हवाएं चलने से दोपहर के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के बाद वाहनों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है। लोग आवश्यक कार्य से बाहर निकलने पर चेहरे पर गमछा या कपड़ा बांधकर चल रहे हैं। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।