पिड़ावा: शहर के पुलिस थाने के सामने ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में एक ट्रैक्टर चालक को किया गया गिरफ्तार
पिड़ावा के पुलिस स्टेशन के सामने ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।मंगलवार शाम को करीब 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक दिलीप कुमार उसके ट्रैक्टर में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।