बंदगांव में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया.थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क पर चलते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए।