बेलछी: सकसोहरा पुलिस ने लक्ष्मीपुर गांव के पास से 18 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Belchhi, Patna | Feb 24, 2025 सकसोहरा थाना की पुलिस ने लक्ष्मीपुर गांव के पास से वाहन जांच के क्रम में 18 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ऑटो को जब्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को दोपहर 1 बजे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।