रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, 100 फीट का झंडा रहा आकर्षण का केंद्र, शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
रामगंजमंडी नगर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में 100 फीट लंबा विशाल तिरंगा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली।