रामगंजमण्डी: चेचट में निकली सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा, 500 से अधिक महिलाओं ने 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ किया मार्च
रामगंजमंडी के चेचट में आयोजित सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं सबसे आगे थीं, जो 100 फीट लंबा तिरंगा थामे हुए चल रही थीं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने यात्रा को रवाना किया। इस दौरान यात्रा कस्बे के विभन्न मार्गो से होती हुई गुजरी।