रामगंजमण्डी: हेमल खेड़ी गांव में तेज तूफान के कारण गिरी दीवार से कार हुई क्षतिग्रस्त, टिन शेड 300 मीटर दूर जाकर गिरे
रामगंजमंडी के हेमलखेड़ी गांव में तेज आंधी तूफान का कहर देखने को मिला बुधवार शाम करीब 6:30 बजे आए तेज तूफान से एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार नीचे खड़ी कार पर गिरी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही टिन शेड उड़ने से एक गोवंश का पैर टूट गया। अमर सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण टिन शेड उड़ गए। जिस कारण घर पर बनी करीब 10 फीट की दीवार गिर गई।