रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी के वार्ड नं. 27 में उपचुनाव, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला, उपखण्ड कार्यालय में दाखिल किया नामांकन
रामगंजमंडी शहर की नगरपालिका के वार्ड नंबर 27 में हो रहे उपचुनाव का सोमवार क़ो अंतिम दिन रहा। जहाँ भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस ने धनराज यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने रविवार क़ो सुनील यादव के नाम की घोषणा की थी। वही कांग्रेस ने सीधा नामांकन रैली निकाल कर धनराज यादव क़ो प्रत्याक्षी बनाया है। उपचुनाव में भाजपा - कांग्रेस में सीधा मुकाबला रहेगा।