रामगंजमण्डी: आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया शक्ति दिवस, संभावित खतरों से बचाव के तरीके बताए गए
रामगंजमंडी के आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे शक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत आयोजित हुआ। जिसमे लक्षित बच्चे, किशोर-किशोरी, धात्री माताएं, गर्भवती व प्रजनन उम्र की लाभार्थी महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। और हीमोग्लोबिन की जांच कर आयरन फोलिक एसिड की दवाई निःशुल्क दी गई।