दीपावली पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन की अनूठी पहल, जरूरतमंद परिवारों को बांटे बर्तन, बच्चों को दिए केक और उपहार
बांदा। दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की टीम ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियां बांटीं। संस्था के सदस्यों ने अतर्रा रोड स्थित झुग्गी-बस्तियों में पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भगोने, थालियां सहित अन्य बर्तन वितरित किए। वहीं, बच्चों को केक और उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
धनतेरस पर नए बर्तन पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खिल उठे। आर्थिक तंगी के कारण नए बर्तन खरीदने में असमर्थ परिवारों ने संस्था की इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए सभी सदस्यों को दिल से आशीर्वाद दिया। वहीं, केक और उपहार मिलने से बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
#HelpingTheMankindFoundation #BandaNews
Banda, Banda | Nov 6, 2026