बांसगांव: युवती का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने के मामले में गगहा पुलिस ने आरोपी युवक को गजपुर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गगहा क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर उसका शारीरिक शोषण करने वाले युवक को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गजपुर इलाके से उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 5 अप्रैल को गगहा थाना के एक गांव की युवती घर से लापता हो गई थी। युवती की मां ने पड़ोस के एक युवक पर अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।