बांसगांव: हत्या के प्रयास में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने बेलीपार थाना क्षेत्र के 6 लोगों को सुनाई 8 साल के कठोर कारावास की सजा
हत्या का प्रयत्न करने का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश विपिन कुमार ने बेलीपार थाना क्षेत्र के वंशीपुर पोस्ट भौवापार निवासी आरोपी संदीप उर्फ रघुराई चौधरी, शत्रुधन, रमेश चौधरी, आशा, अनिता व संध्या को आठ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर नौ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।