डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, 519 लीटर देसी शराब बरामद
सीतामढ़ी पुलिस ने अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।