धनौरा: गजरौला में 500 बाइक के साथ निकली तिरंगा यात्रा, 15 गांवों से होकर गुजरी रैली, ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित
गजरौला में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गजरौला में भाजपा नेता डॉक्टर सोरन सिंह के नेतृत्व में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ उनके आवास से हुआ, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा 15 गांवों के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बछरायूं क्षेत्र में संपन्न हुई।