धनौरा: गजरौला में दो बाइकों की टक्कर में क्लीनिक संचालक की हुई मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा
हसनपुर क्षेत्र के गांव सेमला निवासी सतीश कुमार हाईवे किनारे स्थित गांव ख्यालीपुर में क्लीनिक संचालक थे। वह बुधवार की रात को क्लीनिक बंद कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे कि गजरौला में हसनपुर मार्ग पर अल्लीपुर मुहल्ले के पास में सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से क्लीनिक संचालक की मौके भारी मौत हो गई।