धनौरा: ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल, गजरौला में भक्ति और उल्लास से सजी जन्माष्टमी, माखन-मिश्री और रासलीला से महका परिसर
गजरौला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल, गजरौला में भक्ति और आनंद से भरा भव्य आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, झूमरों, बंदनवारों और श्रीकृष्ण-राधा की झांकियों से सजाया गया। प्रवेश द्वार पर बनी श्रीकृष्ण की झांकी और फूलमालाओं से सजी सजावट ने सभी का मन मोह लिया। सुबह से ही विद्यालय में उत्सव की रौनक नज़र आने लगी थी।